धनबाद: जिले के बाघमारा बीसीसीएल ब्लॉक-2 स्थित न्यू मधुबन वाशरी में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया. जहां वाशरी का नंबर-1 सेलो अचानक धराशायी हो गया, जिसमें करीब 5 हजार टन वॉश कोयला नीचे आ गिरा. हादसे के दौरान एक कर्मी 3 नंबर सेलो में करीब 50 मीटर ऊँचाई पर फँस गया.

सूचना मिलते ही बीसीसीएल, HEC और डीजीएमएस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची और घंटों मशक्कत के बाद कर्मी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की मानवीय क्षति नहीं हुई. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है.
घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद सांसद ढुल्लू महतो मौके पर पहुँचे और बीसीसीएल प्रबंधन पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि 2015 में इस वाशरी का निर्माण शुरू हुआ और 2018 में पूरा हुआ. करोड़ों की लागत से बनी इस वाशरी का उद्घाटन 2023 में हुआ था. लेकिन डेढ़ साल के भीतर ही सेलो ढह जाना गंभीर लापरवाही का मामला है. उन्होंने कहा कि संसद में इस मुद्दे को उठाया जाएगा और सरकारी खजाने को अरबों का नुकसान कराने वाले दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा.

इधर बीसीसीएल ब्लॉक-2 के जीएम राजीव कुमार ने बताया कि यह इस क्षेत्र की एकमात्र वाशरी थी, जहाँ पूरे इलाके से कोयला लाकर वाश किया जाता था. अब कंपनी वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
