धनबाद: सांसद ढुल्लु महतो ने बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी को पत्र लिखकर अप्रेंटिस पास छात्रों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 में अप्रेंटिस छात्रों की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव पहले ही दिया जा चुका था, लेकिन विभागीय शिथिलता के कारण अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है.

विज्ञापन
सांसद ने बताया कि इस मामले को लेकर छात्र लगातार आवाज़ उठा रहे हैं और कई बार आवेदन भी कर चुके हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूरी नहीं की गई तो छात्रों में आक्रोश और बढ़ सकता है.
पत्र में सांसद महतो ने प्रबंधन को निर्देश दिया है कि अप्रेंटिस छात्रों की नियुक्ति प्रक्रिया को गंभीरता से लेकर तुरंत पूरी की जाए. साथ ही उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक और ठोस कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
