धनबाद: शहर के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने नवजात शिशु को जन्म दिया. फिलहाल बच्चा और जच्चा दोनों ही डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं.

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के बरवातांड निवासी 18 वर्षीय युवक सुभाष सिंह ने प्रेम प्रसंग के नाम पर नाबालिग को अपने झांसे में लेकर गर्भवती कर दिया था. बुधवार को नाबालिग ने धनबाद के SNMMCH में नवजात शिशु को जन्म दिया.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद धनबाद पुलिस ने पूरे मामले की सूचना बाल कल्याण समिति को उपलब्ध कराई है. आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच में जुटा है.

विज्ञापन
