धनबाद (Neelmani Mishra) जिले के मैथन ओपी क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के समीप सोमवार की सुबह आरएसएस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गौवंशियों से लदा ट्रक पकड़ लिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रक चालक सहित दो अन्य को भी पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि चार लोग मौके से फरार हो गए. सूत्रों के अनुसार ट्रक में कुल सात लोग सवार थे.

कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौ तस्करी पर रोक के बावजूद आए दिन दर्जनों वाहनों से अवैध रूप से गौवंश पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश भेजे जाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि तस्करी रोकने में प्रशासन ढिलाई बरत रहा है.
कार्यकर्ताओं ने बताया कि निरसा खुदिया फाटक के समीप ट्रक से गाय की आवाज सुनकर जब रोकने की कोशिश की गई, तो उसमें सवार लोगों ने मारपीट की और भागने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही अन्य कार्यकर्ता पहुंचे और मैथन टोल के समीप ट्रक को पकड़ लिया.

पुलिस ट्रक को जब्त कर थाने ले गई है. आरएसएस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ सप्ताह पूर्व भी निरसा में 15 गौवंश मृत और घायल पाए गए थे, लेकिन प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया. गौ तस्करी का नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक फैला है. अब देखना है कि जिला प्रशासन इस अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
