धनबाद: मंडल में कुड़मी समाज के आंदोलन का असर रेल परिचालन पर गहराई से पड़ा है. रेलवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है, कई को आंशिक रूप से संचालित किया जा रहा है और कई को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों का समय भी बदला गया है.

निरस्त ट्रेनें (20 और 21 सितंबर 2025)
53348 बरवाडीह-गोमो पैसेंजर, 53357 गोमो-बरवाडीह पैसेंजर, 13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी, 53339 चंद्रपुरा-धनबाद पैसेंजर, 63542 गोमो-आसनसोल मेमू, 53323 सिंदरी-धनबाद पैसेंजर, 13306 सासाराम-धनबाद इंटरसिटी, 53340 धनबाद-चंद्रपुरा पैसेंजर, 13514 हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस, 12366 रांची-पटना जनशताब्दी, 68079/68080 भोजूडीह-चंद्रपुरा-भोजूडीह मेमू पैसेंजर, 13304 रांची-धनबाद इंटरसिटी, 20894 पटना-टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस, 13545 आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस, 22388 धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, 18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस, 20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी, 20840 नई दिल्ली-रांची राजधानी, 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस, 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस, 53375 बरकाकाना-सिधवार पैसेंजर, 53376 सिधवार-बरकाकाना पैसेंजर, 58664 शाँकी-हटिया पैसेंजर, 68042 हटिया-शाँकी पैसेंजर.
आंशिक प्रारंभ/ समापन ट्रेनें (20 और 21 सितंबर 2025)
13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी (गोमो), 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस (टोरी), 13513 आसनसोल-हटिया एक्सप्रेस (हजारीबाग टाउन), 13553 आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस (मुगमा), 13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस (बराकर), 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस (आसनसोल), 12365 पटना-रांची जनशताब्दी (गया), 13303 धनबाद-रांची इंटरसिटी (कतरासगढ़), 13546 गया-आसनसोल एक्सप्रेस (टनकुप्पा), 63556 बरकाकाना-आसनसोल मेमू (भंडारीदह), 63557 बरकाकाना-वाराणसी मेमू (कोले ब्लॉक हॉल्ट), 53343 गोमो-चोपन पैसेंजर (चंद्रपुरा), 53372 बरकाकाना-कोडरमा पैसेंजर (चरही), 53371 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर (कंसार-नवादा), 22349 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (गया/चाकन्द), 22350 रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (गया/चाकन्द), 12019 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस (आसनसोल), 22387 हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस (दुर्गापुर), 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल (हटिया), 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल (हटिया), 68087 बिष्णुपुर-धनबाद पैसेंजर (पाथरडीह), 68088 धनबाद-बांकुरा मेमू पैसेंजर (पाथरडीह), 53344 चोपन-गोमोह पैसेंजर (गढ़वा रोड), 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस (कतरासगढ़), 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस (पटना), 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (सिल्ली), 20893 टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (मूरी), 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी (फतुहा), 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस (टोरी), 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस (रांची), 68086 बरकाकाना-टाटा मेमू पैसेंजर (सुईसा), 13554 वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस (गया).
परिवर्तित मार्ग वाली ट्रेनें (18-20 सितंबर 2025)
18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस, 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस, 12260 बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस, 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस, 12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, 13554 वाराणसी-आसनसोल एक्सप्रेस, 12019 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस, 22303 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस, 09438 सियालदह-गांधीधाम स्पेशल, 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस, 12874 आनंद विहार-हटिया झारखंड एक्सप्रेस, 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस, 01929 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-पुरी स्पेशल, 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस, 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी, 18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस, 15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी, 07256 चेर्लापल्ली-पटना स्पेशल, 17321 वास्को दा गामा-जसीडीह एक्सप्रेस, 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस, 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस, 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस.
पुनर्निर्धारित ट्रेनें (20 सितंबर 2025)
13351 धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस धनबाद से 11:35 बजे के बजाय 18:35 बजे प्रस्थान करेगी.
03679 धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल धनबाद से 16:10 बजे के बजाय 19:15 बजे प्रस्थान करेगी.
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और अफवाहों पर ध्यान न दें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
