धनबाद: झरिया सुदामडीह थाना क्षेत्र के लोकोबाजार सब्जी बाजार में बुधवार को एक बच्चे को मोबाइल चोरी करते हुए स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. पकड़े गए बच्चे को लोगों ने रस्सी से बांध कर रखा और तुरंत सूडामडीह पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी के अनुसार चासनाला निवासी सफाउल्ला खान का मोबाइल चोरी करने के दौरान यह बच्चा लोगों के हत्थे चढ़ा. स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बच्चा पहले भी चोरी करते पकड़ा गया था लेकिन उस समय समझा- बुझाकर छोड़ दिया गया था.
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बच्चे ने अपना नाम हर्ष (काल्पनिक) बताया जो कालीपहाड़ी पत्थर खदान, आसनसोल का रहने वाला है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों में नाराजगी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
