धनबाद: जिले में गरीबों को मिलने वाले अनाज में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिले के बरमसिया स्थित भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदाम से रात के अंधेरे में बड़े पैमाने पर अनाज की चोरी की जा रही थी. पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

विज्ञापन
फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि किस तरह चोर मोटरसाइकिल और स्कूटी के सहारे गोदाम की दीवार पार कर अनाज की बोरियां बाहर निकाल रहे हैं. बताया गया कि यह चोरी प्रतिदिन रात में अंधेरे का फायदा उठाकर की जा रही थी. मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
भारतीय खाद्य निगम, धनबाद के प्रबंधक चक्रपाणि सिद्धांत ने कहा कि इस चोरी की जानकारी उन्हें मिली है. पूरा मामला जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
