धनबाद: जिले के जोगता थाना क्षेत्र के न्यू साइडिंग एक नंबर कॉलोनी में मंगलवार की देर रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की रहस्यमयी मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतकों में राजा अंसारी (26), उनकी पत्नी अमीना खातून (21) और दो वर्षीय बच्ची मायरा शामिल हैं. तीनों का शव उनके ही घर में संदिग्ध हालत में पाया गया.

स्थानीय लोगों के अनुसार, पति- पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. मंगलवार की शाम राजा अंसारी मजदूरी कर घर लौटा था. उसके हाथ में सब्जियों की झोली थी. बताया गया कि घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ. देर रात जब घर से कोई आवाज नहीं आई तो पड़ोसियों ने झांक कर देखा तीनों अचेत पड़े थे. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
जोगता थाना प्रभारी पवन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस को घर में रखे एक बर्तन में पीले रंग का द्रव्य मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है. आशंका जताई जा रही है कि तीनों की मौत जहरीला पदार्थ सेवन से हुई है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है. पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
