धनबाद: दीपावली से पहले उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. विभाग की टीम ने तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तीलाटांड में चल रही अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इसके साथ ही सोनारडीह स्थित सुरज महतो के घर से करीब 50 पेटी नकली शराब जब्त की गई है.

उत्पाद अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि तीलाटांड और सोनारडीह इलाके में बड़े पैमाने पर नकली शराब का निर्माण और कारोबार किया जा रहा है. सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में तीलाटांड के दिनेश टुडू के घर से लगभग 800 लीटर कच्चा स्प्रिट, पंचिंग मशीन, खाली बोतलें, ढक्कन, नकली रैपर और शराब बनाने में प्रयुक्त टंकी सहित भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई.
पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री में रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर और मैकडॉनल्ड जैसे नामी ब्रांड की नकली शराब तैयार की जा रही थी. जब्त की गई नकली शराब और कच्चे माल की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है. अधिकारियों का कहना है कि दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर शराब माफियाओं पर निगरानी बढ़ाई गई है. इस कार्रवाई से नकली शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. धनबाद उत्पाद विभाग ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब कारोबार करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
