धनबाद: दीपावली और छठ पूजा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में टीम ने बेकारबांध स्थित बसंत मिष्ठान भंडार और राजा नमकीन की दुकानों पर छापेमारी की. जांच में यह पाया गया कि दुकानों में बिक रहे लड्डू में चंपक रंग का प्रयोग किया गया था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है.

टीम ने मौके पर ही मिलावटी मिठाइयों को नष्ट कर दिया. फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि चंपक रंग एक कैंसर कारक रासायनिक पदार्थ है, जिसका सेवन सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. फिलहाल दुकानदारों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है, लेकिन दोबारा ऐसी गलती पाए जाने पर उन पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
