धनबाद: कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत धनबाद जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर मंगलवार को उत्सव भवन में बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला पर्यवेक्षक दिनेश गुर्जर ने की. इस दौरान जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई और जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों से एक-एक कर बातचीत हुई.

जिला अध्यक्ष पद के लिए कुल 27 नेताओं ने पर्चा दाखिल किया है. दावेदारी करने वालों में मदन महतो, रवींद्र वर्मा, कालीचरण यादव, वैभव सिन्हा राम और रहीम शहीद कमर सहित अन्य नाम शामिल हैं. सभी दावेदारों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की जड़ें मजबूत करने का संकल्प जताया.
पर्यवेक्षक दिनेश गुर्जर ने बताया कि जिला अध्यक्ष चयन की पूरी प्रक्रिया 14 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद कांग्रेस संगठन की ओर से नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की औपचारिक घोषणा की जाएगी.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
