धनबाद: समाहरणालय के तीसरी मंजिल पर स्थित जनरेटर रूम में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई. गनीमत रही कि वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग और स्थानीय थाना को सूचना दी. समय पर कार्रवाई होने के कारण अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफल रही.

इस घटना में समाहरणालय में लगे कई बिजली के उपकरण जलकर बर्बाद हो गए हैं. फिलहाल बरवाअड्डा थाना प्रभारी और अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और स्थिति का जायजा ले रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
