धनबाद: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में गुरुवार को बड़ी घटना घटी. जहां मरीज के परिजनों द्वारा एक जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की गई. इस घटना के विरोध में इंटर्न और जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी विभाग के सामने धरने पर बैठ गए. धरना शुरू होते ही इमरजेंसी सेवा ठप हो गई. डॉक्टरों ने स्पष्ट कहा है कि न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा.

विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराने से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर से मारपीट की. घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों को वरीय चिकित्सकों का भी समर्थन मिला है. चिकित्सक सुरक्षा की मांग पर अड़े हुए हैं और प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील कर रहे हैं.

विज्ञापन
