धनबाद: बीसीसीएल लोदना कोलियरी क्षेत्र में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने घूसखोरी मामले में बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने बीसीसीएल के क्लर्क राजकुमार सिंह और ऑपरेटर राम आश्रय को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया.

जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता, जो बीसीसीएल से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, ने रिटायरमेंट लाभ की बकाया राशि निर्गत कराने के एवज में दोनों अधिकारियों पर घूस मांगने का आरोप लगाया था. शिकायत दर्ज होने के बाद CBI धनबाद शाखा ने जांच शुरू की और शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया. लोदना कोलियरी कार्यालय परिसर में दोनों पदाधिकारियों को घूस लेते ही टीम ने दबोच लिया.
CBI धनबाद शाखा प्रमुख प्रहलाद किशोर झा ने बताया कि गिरफ्तार पदाधिकारियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई प्रगति पर है. इस कार्रवाई से बीसीसीएल कर्मियों में हड़कंप मच गया है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
