धनबाद (Amit Kumar Singh) जिला के लोयाबाद में एसीबी की टीम ने 10 हजार घूस लेते लोयाबाद थाना के एएसआई मनोज मिश्रा को लोयाबाद के एकड़ा पूल के समीप से गिरफ्तार किया है. एएसआई मनोज मिश्रा से लोयाबाद थाने में पूछताछ के बाद एसीबी कार्यालय ले जाया गया.

बताया जा रहा है कि फौजी और उसके परिजनो पर झूठा केस मामले में डायरी मैनेज करने के नाम पर एएसआई मोटी रकम की मांग कर रहा था. जिसकी शिकायत एसीबी से की गई थी. बताते चले कि एक माह पूर्व लोयाबाद थाना क्षेत्र के पांच नंबर मे दो परिवार के बीच मारपीट की घटना हुई थी. फौजी ने जिले के वरीय अधिकारी से इस मामले की निष्पक्ष जांच हेतु कई बार लिखित शिकायत की थी. जब उसे न्याय नही मिला तो उसने एसीबी का सहारा लिया. भुक्तभोगी ने बताया कि मनोज मिश्रा ने पहले नीचे गिरे हुए पेपर में रकम देने को कहा, फिर घूस की रकम रुमाल में देने को कहा और लिया. बता दें कि लोयाबाद थाना का दामन इससे पूर्व भी कई बार कलंकित हो चुका हैं. जिसमे कई दारोगा घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए पर सुधरने को तैयार नहीं. भोली- भाली जनता से घूस लेना उनका जैसे मौलिक अधिकार बन गया हैं.

