जमशेदपुर/ Prerna Ojh समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न समस्याएं सुनीं और उनसे संबंधित आवेदन प्राप्त किए. उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.


नागरिकों द्वारा जिन प्रमुख विषयों पर आवेदन दिए गए, उनमें रोजगार संबंधी समस्याएं, टीजीटी शिक्षक नियुक्ति की जांच, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की राशि डीबीटी में विलंब, बीपीएल श्रेणी के बच्चों का विद्यालय में नामांकन, विस्थापित परिवारों का पुनर्वास, घरेलू विवाद, चिकित्सा सहायता, शिक्षा ऋण, भूमि विवाद, सीमांकन, आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने, अनुकंपा नियुक्ति, मूक- बधिर को रोजगार उपलब्ध कराने, अवैध भूमि बिक्री की शिकायत, पार्किंग आवंटन में विलंब तथा सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित ज्ञापन शामिल थे.

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक समस्या का तत्काल समाधान संभव न भी हो, लेकिन प्रत्येक शिकायत और सुझाव को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ सुना और निष्पादित किया जाएगा. उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक आवेदन पर ठोस और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
