जमशेदपुर: Prerna Ojha जिलेवासियों को वज्रपात से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से वज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस रथ के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को वज्रपात के दौरान अपनाए जाने वाले एहतियाती उपायों की जानकारी दी जाएगी.

उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा उपाय है. इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक वज्रपात सुरक्षा से संबंधित संदेश पहुंचाना है ताकि जनहानि की संभावना को न्यूनतम किया जा सके. वज्रपात के समय अपनाए जाने वाले सावधानियों में खुले मैदान, ऊँचे पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़ा न होना, मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करना, खेतों में काम कर रहे किसानों का सुरक्षित स्थान पर चले जाना, घर में रहते हुए बिजली के उपकरण बंद कर देना, और खुले स्थान में अचानक फंस जाने पर कानों को बंद कर झुककर बैठना शामिल है.
इसके अलावा सड़क पर होने पर तुरंत किसी भवन में शरण लेने और बिजली के गर्जन के बाद कम से कम 30 मिनट तक सुरक्षित स्थान पर बने रहने की सलाह दी गई है. उपायुक्त ने जनसाधारण से अपील की कि सभी लोग वज्रपात के समय इन निर्देशों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
