देवघर: शनिवार की देर रात करीब 12:30 बजे चकाई- देवघर मुख्य मार्ग पर डिगरिया पहाड़ के पास एक ट्रक में अचानक आग लग गई. घटना जसीडीह थाना क्षेत्र की है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक डिगरिया घाटी से नीचे उतर रहा था तभी उसमें धुआं उठने लगा. कुछ ही मिनटों में ट्रक पूरी तरह आग की चपेट में आ गया. आग इतनी भीषण थी कि अन्य वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां रोकनी पड़ीं.

विज्ञापन
पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही जसीडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. दमकल विभाग को भी सूचना दी गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने से ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया. ट्रक में लदा सामान भी नष्ट हो गया. प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
