देवघर: देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जसीडीह थाना क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय क्रूड ऑयल चोरी गिरोह पाइपलाइन से तेल निकालने की योजना बना रहा है. एसपी देवघर के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. यह सभी आरोपी अलग- अलग राज्यों से संबंध रखते हैं.

छापेमारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, मल्टी-मीडिया डिवाइस और चोरी की गतिविधियों से संबंधित वीडियो बरामद किए गए. साथ ही पाइपलाइन से तेल निकालने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जैसे प्लास्टिक सेक्शन पाइप, लोहे की रॉड, पैना और बोतलें जब्त की गईं.
पूरे मामले को लेकर अलग- अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. जांच में पता चला कि गिरोह संगठित तरीके से विभिन्न राज्यों में होटल और ठिकानों पर ठहरकर पाइपलाइन में सेंध लगाता था.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
