देवघर: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ का विधि विधान से पूजा- अर्चना की. पूजा के बाद उन्होंने कहा कि वे सनातन धर्म की रक्षा के लिए बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करने आए हैं.

गिरिराज सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश के अंदर कुछ समूह, विशेषकर रोहिंग्या और बांग्लादेशी, सांस्कृतिक और व्यावहारिक रूप से आक्रमण कर रहे हैं. उन्होंने हेमंत सरकार और बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वे इन समूहों को संरक्षण दे रही हैं, जिससे हिंदुओं को दबाया और बर्बाद किया जा रहा है.
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से हिंदू धर्म की रक्षा के लिए प्रार्थना की और समाज में धर्म और संस्कृति की रक्षा की कामना की.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
