देवघर: मधुपुर थाना क्षेत्र के राजवाड़ी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में 22 सितंबर 2025 को दोपहर लगभग 12:45 बजे हथियार के बल पर हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 11 अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है.

घटना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में देवघर, सारठ, मधुपुर और पुलिस मुख्यालय के संयुक्त निर्देश पर चार छापामारी टीमों का गठन किया गया था. लगातार तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीमों ने झारखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गोवा एवं अन्य स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर आरोपितों को धर दबोचा.
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिहार के वैशाली और हाजीपुर के निवासियों के रूप में की गई है. इनमें सभी की उम्र 19 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹5 लाख 50 हजार नगद, एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो एचडीएफसी एटीएम कार्ड, एक स्कोडा कार और 10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. साथ ही घटना में उपयोग किए गए नकाब भी पुलिस ने जब्त किए हैं.

पुलिस का कहना है कि गिरोह विभिन्न राज्यों में इसी तरह के कई मामलों में शामिल रहा है. अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है. पुलिस अधीक्षक सौरव ने कहा कि कानून के दायरे में रहकर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
