देवघर: जिले के कालीबाड़ी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. मृतका के भाई सोनू कुमार ने बताया कि दोनों तीन दिन पहले ही किराए के इस मकान में शिफ्ट हुए थे. उनका कहना है कि बहनोई रवि शर्मा अक्सर उनकी बहन लवली शर्मा को प्रताड़ित करता था. दोनों की शादी ‘शादी डॉट कॉम’ के माध्यम से हुई थी.

मृतका लवली शर्मा देवघर की ही रहने वाली थी. उनकी शादी की पहली सालगिरह 17 नवंबर को होने वाली थी. रवि शर्मा गुवाहाटी में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और तीन दिन पूर्व ही देवघर आया था.
सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर देवघर सदर अस्पताल भेज दिया. नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों एक कमरे में मृत पाए गए हैं. आसपास के लोगों ने बताया कि देर रात तक पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अनुसंधान के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
