देवघर: देश के जाने- माने उद्योगपति गौतम अडानी रविवार को देवघर पहुंचे और बाबा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें मंदिर लाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुरोहितों ने संकल्प कराया. इसके बाद गर्भगृह में विशेष पूजा संपन्न कराई गई.

मीडिया से बातचीत में गौतम अडानी ने कहा कि लंबे समय से उनकी इच्छा थी कि बाबा के दरबार में हाजिरी लगाएं, लेकिन व्यस्तता के कारण समय नहीं मिल पा रहा था. उन्होंने कहा कि आज बाबा का बुलावा आया और उन्हें पूजा करने का सौभाग्य मिला. पूजा के बाद उन्हें आत्मीय संतुष्टि प्राप्त हुई है.
उन्होंने झारखंड सहित पूरे देश की शांति, सुख और समृद्धि की कामना की. पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर के पुरोहितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान मंदिर प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया.

