देवघर: भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल गुरुवार को देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा- अर्चना की. पूजा के बाद सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव समेत इंडी गठबंधन के नेता SIR मुद्दे को लेकर बिहार पहुंचे हैं, लेकिन यहां की जनता ने उनकी हवा निकाल दी है और टायर पंचर कर दिया है. इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का साफ आदेश है कि जब तक एक- एक वोटर को न्याय नहीं मिलता, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास की लंबी लकीर खींची है. पिछले तीन महीने से वह विपक्ष को विकास पर बहस की चुनौती दे रहे हैं, लेकिन विपक्ष हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है. उन्होंने कहा कि आज बिहार में फोर लेन और सिक्स लेन सड़कें बन रही हैं, गांव-गांव तक बिजली पहुंच रही है और हर दिन विकास की नई गाथा लिखी जा रही है.
तेजस्वी यादव की योजनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रलोभन की राजनीति कर रहा है, लेकिन मोदी की गारंटी के सामने ऐसी योजनाएं सफल नहीं होंगी. साथ ही, उन्होंने महागठबंधन के नेताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की अपील की. उन्होंने कहा कि पीएम की माता जी के बारे में अभद्र टिप्पणी करना बेहद गलत है और सत्ता की लालसा में ऐसा करना दर्शाता है कि विपक्ष किस हद तक गिर चुका है. इन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
