देवघर: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर देवघर जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को रायशुमारी की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. प्रदेश से पहुंचे पर्यवेक्षक विधायक रागिनी सिंह, बबलू भगत और संदीप वर्मा की उपस्थिति में चयनित कार्यकर्ताओं से राय ली गई.

इस दौरान नामित सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सहित वर्तमान और पूर्व विधायकों से रायशुमारी की गई. इस दौरान कार्यकर्ता अपने- अपने चहेते नेताओं के पक्ष में खुलकर राय रखते नजर आए.
इस संबंध में निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि पूरे झारखंड में जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत रायशुमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि देवघर में भी पार्टी की परंपरा के अनुसार शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में राय ली गई है.
किसी तरह का तनाव या हंगामा नहीं हुआ और सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी राय स्वतंत्र रूप से रखी.
रायशुमारी के दौरान जिला अध्यक्ष पद के लिए कई नाम सामने आए.
जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष सचिन रवानी, अधीरचंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, सुग्गा नरोने, मिथिलेश यादव, कन्हैया झा, विश्वनाथ रवानी, संजीव जजवाड़े, राजीव रंजन सिंह और पंकज भदौरिया के नाम शामिल हैं.
बताया गया कि प्रत्येक से तीन-तीन नाम देने को कहा गया है. रायशुमारी के बाद चयनित नामों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी. प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद देवघर भाजपा जिला अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
