दरभंगा: वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

जनसुनवाई के क्रम में SDPO सदर (2)-01, CO+ कमतौल थाना-01, CO+ केवटी थाना-01, CO+ लहेरियासराय थाना-01 और विद्यालय थाना-01 के कुल 05 फरियादियों की समस्याओं पर सुनवाई की गई.
वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के भीतर किया जाए. साथ ही पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की गई और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए.
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान करना है. इस प्रक्रिया के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का निवारण नियमित रूप से जारी रहेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
