दरभंगा: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में दरभंगा जिले में दोपहर 3 बजे तक औसतन 51.75% मतदान दर्ज किया गया. मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है.

जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा
कुशेश्वरस्थान में 54.07%, गौड़ाबौराम में 46.68%, बेनीपुर में 51.21%, अलीनगर में 51.17%, दरभंगा ग्रामीण में 51.43%, दरभंगा शहरी में 48.91%, हायाघाट में 51.59%, बहादुरपुर में 54.71%, केवटी में 55.62% और जाले में 51.95%.
सबसे अधिक मतदान केवटी विधानसभा क्षेत्र में 55.62% और सबसे कम गौड़ाबौराम में 46.68% दर्ज किया गया है. प्रशासन ने मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. मतदान की प्रक्रिया जारी है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
