जामताड़ा/ Manish Baranwal

मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जामताड़ा जिले के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक दीपक दुबे को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है. पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित नियामतपुर में आयोजित राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दौरान एमेच्योर ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं ब्लैक बेल्ट एक्शन मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ पश्चिम बंगाल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें कोच ऑफ द ईयर अवार्ड–2025 प्रदान किया गया.
विदित हो कि पिछले करीब दो दशकों से दीपक दुबे जामताड़ा जिले में मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उनके और उनके सहयोगियों के प्रयास से अब तक लगभग 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों को आत्मरक्षा और खेल कौशल का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. उनके कुशल प्रशिक्षण का ही परिणाम रहा कि हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड का प्रदर्शन अव्वल रहा था.
इसके अलावा दीपक दुबे के मार्गदर्शन में जामताड़ा जिले के कई खिलाड़ियों ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है. ताइक्वांडो के साथ-साथ वुशु, कराटे, गतका, कुश्ती, हॉकी, खो-खो, हैंडबॉल, कैरम, टेनिस बॉल क्रिकेट, योगासन, मलखंभ, वेटलिफ्टिंग और आर्म रेसलिंग जैसे खेलों को जिले में लोकप्रिय बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहे हैं.
उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों के साथ-साथ प्रदीप कुमार भैया, सूरज कुमार पासवान, डॉ. भास्कर चांद, राहुल सिंह, परिणीता सिंह, सोनू मल्लिक, रविंद्र सुमन, विपिन दुबे, सुनील सिंह, मनोज सिन्हा, जीतू सिंह, मधुसूदन दास और रितु गौराय सहित कई लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

