छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- सिवान रेलखंड पर यात्रियों में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब एकमा स्टेशन पर खड़ी 14005 सीतामढ़ी- आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस की दो बोगियों से अचानक धुआं निकलने लगा. इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे घबराकर बोगियों से नीचे उतरने लगे.

सूत्रों के अनुसार, ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी तभी पीछे के हिस्से में लगी दो बोगियों से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया. प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि यह धुआं आग के कारण नहीं बल्कि आग बुझाने वाले यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) में गैस लीक होने के कारण फैल गया था.
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे कर्मी और स्टेशन अधीक्षक मौके पर पहुंचे और तत्काल प्रभावित बोगियों की जांच शुरू की. रेलवे के तकनीकी दल ने स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद करीब 45 मिनट की देरी के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना किया गया.
रेलवे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह आग नहीं थी बल्कि फायर सेफ्टी सिलिंडर के वाल्व से गैस निकलने के कारण धुआं जैसा दृश्य उत्पन्न हुआ. यात्रियों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की तुरंत सूचना रेलवे कर्मियों को दें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
