चतरा: जिले के हंटरगंज थाना पुलिस ने इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. 7 जुलाई को हंटरगंज थाना क्षेत्र में घटित मोटरसाइकिल चोरी कांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने करमा- पाण्डेपुरा इलाके में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान काले रंग की चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया.

चोरी के बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी ने चोरी स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर एक अन्य चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और हंटरगंज थाना में पहले दर्ज चोरी की मोटरसाइकिल की डिक्की बरामद हुई. आरोपी के पास से कुल दो चोरी की मोटरसाइकिल, चोरी की मोटरसाइकिल की डिक्की और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए.
एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि गिरफ्तार चोर झारखंड- बिहार सीमावर्ती इलाकों में वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहा है और पूर्व में बिहार में जेल जा चुका है. गिरोह के अन्य सदस्य की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि इस गिरफ्तारी से चतरा में वाहन चोरी की घटनाओं पर ब्रेक लगेगा.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई रूपेश कुमार, एएसआई शिव शंकर गोप और हंटरगंज थाना एवं पाण्डेपुरा पिकेट के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
