छपरा: जन सुराज पार्टी ने छपरा विधानसभा सीट से पूर्व मेजर एवं आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है. कटहरी बाग में आयोजित प्रेस वार्ता में जयप्रकाश सिंह ने कहा कि वे जन सुराज के विजन के साथ छपरा की जनता के बीच आए हैं.

उन्होंने कहा, “यदि मौका मिला, तो छपरा को जाम, जलजमाव और गंदगी से मुक्त कर एक स्वच्छ और विकसित शहर बनाऊंगा.” जयप्रकाश सिंह ने बताया कि सेना और पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी. उन्होंने कहा कि छपरा की धरती ने उन्हें बहुत कुछ दिया है, अब उसे लौटाने का समय है.
पूर्व आईपीएस अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने दो वर्ष की सेवा छोड़कर राजनीति में आने को जनसेवा का निर्णय बताया. उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता अब जातिगत सोच से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता देगी. जन सुराज पार्टी ने साफ-सुथरी राजनीति, पारदर्शिता और विकास को अपना मूल मंत्र बताया है. प्रेस वार्ता में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. जयप्रकाश सिंह की उम्मीदवारी को “नया चेहरा, नई उम्मीद” के रूप में देखा जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
