चांडिल: सरायकेला जिले के चांडिल थाना अंतर्गत हारूडीह में 24 दिसंबर 2025 को हुए अपराधकर्मी विजय तिर्की हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. सूत्रों के अनुसार, घटना की जांच के लिए एसपी द्वारा गठित SIT ने मुंबई से इस साजिश का मुख्य शूटर और कथित साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने की तैयारी में है.

विज्ञापन
बताया जाता है कि घटना के समय विजय तिर्की हारूडीह मुर्गा पाड़ा में अकेले गया था. जहां पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद उसकी पत्नी ने लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. अब पुलिस गिरफ्तारी के बाद मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा.
विज्ञापन
