चांडिल/ Afroz Mallik कपाली के तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क पर पैसेंजर टेंपो के कारण रोजाना जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है. इस मार्ग पर बैंक, स्कूल और कई आवश्यक संस्थान स्थित हैं, जिससे महिलाओं, छात्राओं, बुजुर्गों और आम लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

जाम लगने से अस्पताल आने- जाने वाले मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है. वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों और रोज़मर्रा के कामकाजी लोगों को भी समय की बर्बादी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है. उन्होंने टेंपो स्टैंड निर्धारित करने, नो-पार्किंग क्षेत्र लागू करने, ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क चौड़ी करने की मांग उठाई है. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या और गहराएगी, जिससे आम जनता को गंभीर नुकसान उठाना पड़ सकता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
