चांडिल: एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने मजदूर किसानों द्वारा आहूत भारत बंद के समर्थन में गुरुवार को चांडिल बाजार में रैली और सभा आयोजित की. सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के चांडिल अनुमंडल कमेटी इंचार्ज अनंत कुमार महतो ने कहा कि भाजपा सरकार मौजूदा 29 श्रम कानूनों को रद्द कर चार लेबर कोड लागू करना चाह रही है. इससे वर्षों के संघर्ष के बाद मजदूरों को मिले अधिकार छीन लिए जाएंगे और मालिकों को मजदूरों की मेहनत लूटने की खुली छूट मिल जाएगी.

पार्टी जिला कमेटी के सदस्य आशुदेव महतो ने कहा कि यह हड़ताल हायर एंड फायर नीति को खत्म करने, काम के घंटों में बढ़ोतरी रोकने, न्यूनतम वेतन 26000 लागू करने, स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, बेरोजगारों को रोजगार देने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने, बिजली और रेल किराया घटाने, शिक्षा का निजीकरण रोकने और समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग को लेकर की गई है.
मजदूर नेता बुद्धेश्वर माझी ने मजदूरों, छात्रों, किसानों, महिलाओं, नौजवानों और कर्मचारियों से इस हड़ताल को सफल बनाने की अपील की. इस कार्यक्रम में हराधन महतो, धीरेन गौड़, भुजंग मछुआ, युधिष्ठिर प्रामाणिक, राजा प्रामाणिक, नेपाल किस्कू और मदन हांसदा समेत कई लोग शामिल हुए.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
