चांडिल: सोमवार को चांडिल डैम रोड स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरीं. महिलाएं बैनर और तख्ती लेकर दुकान के पास जुटीं और नारेबाजी करते हुए धरना- प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि शराब दुकान की वजह से क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है.

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि शराब दुकान के कारण प्रतिदिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है जिससे स्थानीय महिलाओं और बच्चों को काफी असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है. आए दिन शराब के नशे में उत्पात मचाने की घटनाएं भी सामने आती हैं. इससे न सिर्फ लोगों का जीना मुश्किल हो गया है बल्कि बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों को अनसुना किया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. उनकी मांग है कि शराब दुकान को तुरंत बंद कर अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षित माहौल बन सके. धरना के बाद महिलाओं का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई जल्द की जाएगी. महिलाओं ने भरोसा जताया कि प्रशासन उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर ठोस कदम उठाएगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
