चांडिल: अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के घुटीयाडीह निवासी झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय फनीभूषण महतो के परिजनों को विधायक सविता महतो की पहल पर राज्य सरकार से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिली है.

विधायक सविता महतो स्वयं आंदोलनकारी के घर पहुंचीं और उनकी पत्नी चंचला देवी को राज्य सरकार से प्राप्त सहायता राशि का चेक प्रदान किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आंदोलनकारी के निधन के बाद उन्होंने राज्य सरकार से परिजनों को सहयोग दिलाने की मांग की थी. इसी क्रम में सरकार ने परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई है.
इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, सुजीत महतो, अनिल मांझी, टिंकू महतो सहित परिवारजन और ग्रामीण उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
