चांडिल (Manoj Swarnkar) चांडिल प्रखंड क्षेत्र के नारगाडीह में विगत दिनों ट्रांसफार्मर खराब हो गई थी. जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने विधायक सविता महतो को दिया. विधायक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाया.

विज्ञापन
वही शनिवार को विधायक ने विधिवत फीता काटकर ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. वही ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार प्रकट किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो नेता ओमप्रकाश लायेक, केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
विज्ञापन

