चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड के N.S.C. फुटबॉल मैदान पैलौंग- सापारूम में आयोजित 15वीं दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ. दो दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया, जबकि मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों ने जोरदार उत्साह के साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया.


फाइनल मुकाबले में काशी स्पोर्टिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पोजीशन हासिल की और ₹50,001 का प्रथम पुरस्कार जीता. प्रथम पुरस्कार पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव द्वारा प्रदान किया गया. द्वितीय स्थान पर रही सुकलाल स्पोर्टिंग को ₹40,001 का पुरस्कार जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो के पतिदेव दीपक रंजन महतो ने दिया. तीसरे स्थान पर टाइगर स्पोर्टिंग रही, जिसे ₹20,001 का पुरस्कार छोड़ो पंचायत के मुखिया ने प्रदान किया. चतुर्थ स्थान पर त्रिमूर्ति F.C. कुकड़ू रही, जिसे ₹20,001 तिरूलडीह पंचायत के पूर्व मुखिया ने दिया.
आयोजन समिति के अध्यक्ष तपन सिंह मुंडा, शुनील महतो, जितेंद्र महतो, सचिन-इंदरजीत महतो, परेश महतो, नवीन महतो, दयालहरी महतो, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, तापस महतो, देवाशीष महतो, राजकुमार महतो, उपाध्यक्ष मण्डू महतो, दीनबंधु महतो और जयंता महतो समेत सभी सदस्य पूरे समय मौजूद रहे. समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और फुटबॉल खेल को प्रोत्साहित करना है. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
कार्यक्रम के दौरान विजय कौइरी, निज़ाम अंसारी, नवीन महतो, दयाल महतो, दिनोबंधु महतो, मंटू महतो समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

