चांडिल/ Vikash Thakur पथ निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत कांड्रा- चांडिल मार्ग मरम्मती कार्य का भूमिपूजन मंगलवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़कर किया.

इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि 8 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से चांडिल गोलचक्कर से गिद्दीबेड़ा तक 6.3 किलोमीटर सड़क का राइडिंग क्वालिटी सुधार कार्य किया जाएगा, जिसे चार माह के भीतर पूरा किया जाना है.
विधायक ने कहा कि सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और व्यापार तथा यातायात व्यवस्था भी मजबूत होगी.
उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए, इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
भूमिपूजन कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कु, चारुचांद किस्कु, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, मुखिया सुबोधिनी माहली, सहायक अभियंता अनुराग आनंद, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, धर्मु गोप, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, शंकर लायेक, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईयां, श्रीकांत महतो, समीर महतो, विष्णु लाहा, राहुल वर्मा, महताब आलम, राजू किस्कू, अरुण टुडू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
