चांडिल/ Vikash Thakur थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा ओवरब्रिज पर मंगलवार को गिट्टी लदा एक हाइवा अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां आवागमन बाधित हो गया और वाहन चालकों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना चांडिल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया. पुलिस ने हाइवा से सड़क पर बिखरी गिट्टी को हटवाने का कार्य शुरू कराया, ताकि मार्ग को जल्द से जल्द सुचारू किया जा सके.
सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
