चांडिल/ Afroz Mallik थाना क्षेत्र अंतर्गत जयदा मंदिर के समीप रविवार शाम करीब 4 बजे मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में मैरून रंग की हुंडई वेन्यू कार संख्या JH22E 9091 शामिल थी, जिसमें दो युवक सवार थे. प्रारंभिक जांच में दोनों युवक नशे की हालत में पाए गए हैं.

विज्ञापन
सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच- पड़ताल शुरू की. पुलिस के अनुसार कार अत्यधिक गति में थी और नियंत्रण खोने के कारण सड़क पर पलट गई. पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
फिलहाल इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है.

विज्ञापन
