चांडिल/ Vikash Thakur मंगलवार सुबह ईचागढ़ थाना क्षेत्र से धान काटने के लिए निकली महिलाओं का सफर एक भीषण सड़क हादसे में बदल गया. सोनाहातु थाना क्षेत्र के तिलाईपीढ़ी मोड़ के पास लगभग 10 बजे एक टेम्पू अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. टेम्पू में कुल 11 महिलाएं सवार थीं, जो पिलीद गांव से बारेंदा की ओर जा रही थीं.

हादसे में 21 वर्षीय संतोषी मछुआ गंभीर रूप से घायल हो गईं. उन्हें तुरंत मूरी के एक निजी नर्सिंगहोम में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. संतोषी की मौत से पूरे पिलीद गांव में शोक की लहर फैल गई.
घटना में दस अन्य महिलाएं भी घायल हुईं है. इनमें पांच महिलाओं को एम्बुलेंस से मूरी भेजा गया, जबकि छह महिलाओं को मिलन चौक स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल लखीमनी देवी (61) और सरिता महतो (18) के पैर में गहरी चोटें आई हैं. वहीं सोमबारी देवी, पार्वती देवी, आसंती देवी और कमला स्वांसी भी गंभीर रूप से जख्मी हैं और उनका इलाज जारी है. अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया.
अस्पताल पहुंचे समाजसेवी दिलीप कुमार दास ने बताया कि सभी महिलाएं धान काटने के लिए बारेंदा जा रही थीं. उन्होंने मृतक संतोषी मछुआ के परिवार को मुआवजा देने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तिलाईपीढ़ी मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, इसलिए सड़क सुरक्षा में सुधार की आवश्यकता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
