चांडिल/ Afroz Mallik कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 10 और 9 के बीच की सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी. गड्ढों और कीचड़ से होकर गुजरना यहां के लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई थी. नगर परिषद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई पहल नहीं हुई. नगर परिषद और प्रतिनिधियों की इस उदासीनता से परेशान होकर बस्तीवासियों ने खुद ही सड़क ढलाई कराने का निर्णय लिया.

लोगों ने आपस में पैसे इकट्ठा कर सीमेंट, बालू, गिट्टी और मिक्सर मशीन की व्यवस्था की और श्रमदान कर सड़क पर ढलाई का काम शुरू किया. इस कार्य में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए. बस्तीवासियों ने कहा कि जब तक जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं देंगे, तब तक वे खुद ही अपनी समस्याओं का समाधान करेंगे.
ढलाई कार्य की जानकारी देने के लिए कांग्रेस नगर अध्यक्ष शानू रहमान उर्फ एसपी भाई को भी मौके पर बुलाया गया. उन्होंने लोगों की परेशानी सुनी और प्रतिनिधियों की लापरवाही पर नाराज़गी जाहिर की. साथ ही उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ को आगे तक पहुंचाया जाएगा ताकि आने वाले समय में ऐसी स्थिति न हो.
इलाके के लोगों का कहना है कि विकास कार्य केवल फेसबुक पर फोटो डालकर दिखाया जा रहा है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है. मजबूरी में बस्तीवासियों को अपने ही पैसों से सड़क बनवानी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि अगर जिम्मेदार लोग समय रहते पहल करते तो जनता को खुद श्रमदान कर सड़क बनाने की नौबत नहीं आती.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
