चांडिल: अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी सोनाडूंगरी में शनिवार की शाम न्यू यंग बॉयज क्लब द्वारा भव्य रावण दहन और झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में झारखंड और पश्चिम बंगाल से आए हजारों दर्शकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा.


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो ने कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने भीतर के अहंकार और नकारात्मकता को भी रावण दहन के साथ समाप्त करने का संकल्प लें.
कार्यक्रम में झूमर सम्राट संतोष महतो एंड टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनके गीतों और नृत्य ने स्थानीय संस्कृति की झलक पेश की.

इस अवसर पर गणेश चंद्र महतो, पद्मलोचन महतो, मुखिया सरस्वती सिंह, आजसू प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो और झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह आयोजन धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का जीवंत प्रतीक बन गया.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
