चांडिल: अनुमंडल कार्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय की अध्यक्षता में रथयात्रा को लेकर सोमवार को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में प्रशासन के पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

रथयात्रा के समय का निर्णय
बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में रथ यात्रा 2 बजे से लेकर 6 बजे तक संपन्न कराई जाएगी. महंत विद्यानंद सरस्वती ने मठिया से लेकर चांडिल स्टेशन तक रोड पर पड़े गड्ढे को भरने एवं रास्ते की साफ- सफाई कराने की मांग की.
अनुमंडल पदाधिकारी का आश्वासन
अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी शांतिपूर्ण ढंग से रथयात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि रोड की मरम्मती रथयात्रा के पूर्व ही किया जाएगा. इस अवसर पर महंत विद्यानंद सरस्वती, इंद्रानंद महाराज, मधुसूदन गोराई, प्रभात कुमार पोद्दार सहित कई लोग उपस्थित थे.

