चांडिल: शुक्रवार को चांडिल बाजार और चौलीवासा बड़ामटांड में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. रथ यात्रा में विधायक सविता महतो भी शामिल हुईं और उन्होंने रथ की डोर खींचकर भगवान जगन्नाथ से क्षेत्र की सुख- शांति और समृद्धि की कामना की.

विधायक सविता महतो ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में बढ़- चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है, खासकर युवा पीढ़ी को इन आयोजनों को बचाए रखने के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एकता, समानता और भक्ति का प्रतीक है और हमें इसका पालन करना चाहिए.

इस अवसर पर झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, शंकर लायेक, बादल महतो, राहुल वर्मा समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. सभी ने भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होकर उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास किया.
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का महत्व.
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की विशाल प्रतिमाओं को तीन भव्य रथों पर रखा जाता है और भक्तों द्वारा इन रथों को खींचा जाता है. यह एकता, समानता और भक्ति का प्रतीक है और हमें इसका पालन करना चाहिए.

