चांडिल: ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत सोनार पातकुम परगना सोलोआना कमेटी द्वारा आयोजित पातकुम ईचागढ़ में श्री श्री नवकुंज महायज्ञ का उद्घाटन सोमवार को विधायक सविता महतो एवं राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

पंचम वर्षीय नवकुंज नाम महायज्ञ का उद्घाटन होने के साथ ही नौ दिवसीय अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत हुई. कार्यक्रम में ईचागढ़ की प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, अंचल अधिकारी दीपक प्रसाद, थाना प्रभारी बजरंग महतो, मुखिया राखोहरी सिंह मुंडा, डॉ. भूषण मुर्मू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

विधायक सविता महतो ने कहा कि पातकुम, ईचागढ़, गौरांगकोचा सहित आसपास के गांवों के सामूहिक प्रयास से इतना भव्य आयोजन संभव हो पाया है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से लोगों में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है और आपसी एकता व सात्विकता को बढ़ावा मिलता है.
नवकुंज महायज्ञ में 54 संकीर्तन दल भाग ले रहे हैं, जो विभिन्न नौ मंदिरों में लगातार नौ दिन- रात अखंड हरिनाम संकीर्तन करेंगे. नौ दिवसीय आयोजन का समापन 24 फरवरी को होगा.
आयोजन समिति के अनुसार, इस महायज्ञ में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा से प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं और हरिनाम संकीर्तन का श्रवण करते हैं.
कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय मंडल, सचिव अमर नाथ यादव, कोषाध्यक्ष राखोहरी सिंह मुंडा, कालीदास आदित्यदेव, सुभाष दत्ता, सपन आदित्यदेव, पूर्व प्राचार्य जी.पी. राजवाड़, रंजीत टुडू, मनोरंजन महतो, शंभुनाथ महतो सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे.

