चांडिल/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल स्थित पारडीह चौक स्कूल मैदान में वीर शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित की.

रक्तदान शिविर के दौरान कुल 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए सुरक्षित रूप से संबंधित रक्त बैंक को सौंप दिया गया.
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जिंदगियों को नया जीवन मिल सकता है.
वक्ताओं ने वीर शहीद निर्मल महतो के संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन झारखंड आंदोलन और सामाजिक चेतना का प्रेरणास्रोत रहा है. उन्होंने युवाओं से शहीद निर्मल महतो के आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा के कार्यों में आगे आने की अपील की.
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य आर्यन महतो, आकाश महतो, संदीप महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की.

