चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड के बाड़ेदा और लुपुंगडीह पंचायत में मंगलवार को आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर आम लोगों तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाना, जनसुनवाई के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाना है.

विधायक सविता महतो ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नजदीकी पंचायत/ वार्ड में आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचें और योजनाओं से संबंधित आवेदन व शिकायतें दर्ज कराएं. उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचे.
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का विधायक ने निरीक्षण किया और योजनाओं से चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी, मुखिया बरुण, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप, टिंकू महतो, मंगल मांझी, ग्राम प्रधान और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

