चांडिल/ Vikash Thakur थाना क्षेत्र के हुमिद स्थित टाटा- रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर शनिवार को एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटकर सड़क किनारे जा गिरी और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन
दुर्घटना में कार में सवार दो लोग घायल हुए हैं. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में सहयोग करते हुए घायलों को चांडिल अस्पताल भेजा. घटना की जानकारी मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया.
हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया और यातायात धीमा हो गया. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है. दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच जारी है.

विज्ञापन
